राहुल का केंद्र पर वार- कोरोना काल में BJP सरकार ने पकाए एक से एक खयाली पुलाव

Summary :

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक खयाली पुलाव पकाए।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कोरोना काल को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि करोनकाल में भाजपा सरकार ने एक से एक खयाली पुलाव पकाए लेकिन एक सच था ‘आपदा में अवसर’।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक खयाली पुलाव पकाए: 21 दिन में कोरोना को हरायेंगे, आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा, 20 लाख करोड़ का पैकेज, आत्मनिर्भर बनो, सीमा में कोई नहीं घुसा, स्थिति संभली हुई है, लेकिन एक सच भी था: आपदा में ‘अवसर’।”

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की मौत से जुड़ा आंकड़ा सरकार के पास नहीं होने को लेकर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूर मरे और कितनी नौकरियां गयीं। तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई, उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई। बता दें कि कोरोना संकट के बीच सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है, सत्र के पहले दिन केंद्र सरकार का सामना विपक्ष के तीखे सवालों से हुआ। विपक्ष ने लॉकडाउन और कोरोना वायरस को लेकर केंद्र से कई सवाल किए। इन्ही सवालों में से केंद्र से एक सवाल लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मौत को लेकर किया गया, जिसके जवाब में केंद्र ने कहा कि उनके पास इससे जुड़ा कोई डाटा नहीं।

DCGI ने ऑक्सफोर्ड के कोरोना वैक्सीन का ट्रायल दोबारा शुरू करने की अनुमति दी

Desk Team