कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1971 में बंगलादेश को आजाद कराने मे भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उस समय देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में था और पड़ोसी मुल्क सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे।
राहुल गांधी ने वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि उस समय पड़ोसी देश भारतीय प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और भारत की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे। उल्लेखनीय है कि उस युद्ध के समय भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ सन् ‘71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को नमन।’’
सन् ‘71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएँ और सेना के शौर्य को नमन।
ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!#VijayDiwas
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 16, 2020
उन्होंने कहा, ‘‘ये उस समय की बात है जब पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!’’ गौरतलब है कि 16 दिसंबर भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में भारत को जीत मिली थी, जिसके फलस्वरूप एक देश के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।


Download Android App
Download iOS App



