अब भी वक्त है मोदी जी, पूंजीपतियों का साथ छोड़कर, अन्नादाताओं का साथ दीजिए : राहुल गांधी

Summary :

राहुल ने ट्वीट कर कहा “अब भी वक्त है मोदी जी, पूंजीपतियों का साथ छोड़कर, अन्नादाताओं का साथ दीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने संसद में अपने भाषण का एक पुराना वीडियो शेयर किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों की मांगों को लेकर फिर हमला करते हुए रविवार को कहा कि पीएम मोदी को वक्त रहते अपने पूंजीपति मित्रों के लिए बल्कि किसानों के हित में काम करना चाहिए। राहुल ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और सरकार को उनकी हर बात सुननी चाहिए। इस दिशा में काम करने का अब भी वक्त है इसलिए मोदी सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।

राहुल ने ट्वीट कर कहा “अब भी वक्त है मोदी जी, पूंजीपतियों का साथ छोड़कर, अन्नादाताओं का साथ दीजिए।”  इसके साथ ही उन्होंने संसद में अपने भाषण का एक पुराना वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में राहुल ने कहा कि “हिंदुस्तान के किसानों की जमीन की जो कीमत है वो तेजी से बढ़ रही है और आपके जो कॉरपोरेट दोस्त हैं वो उस जमीन को चाहते हैं… और आप क्या रहे हो, एक तरफ से किसान को और मजदूर को कमजोर कर रहे हो। उसके साथ जब किसान कमजोर होगा, खड़ा नहीं होगा अपने पैरों पर, तब आप उन पर अपने ऑर्डिनेंस की कुल्हाड़ी मारोगे।”

देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि, प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया गया

Desk Team