राहुल का वार- इस सरकार ने बढ़ाई ‘बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी’, सिर्फ मित्रों की हुई कमाई

Summary :

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और सिर्फ़ मित्रों की कमाई।” उन्होंने ट्वीट के साथ एक खबर को भी शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि कोरोना से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग का हिस्सा थे जिनकी संख्या घटकर 6.6 करोड़ रह गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस नेता ने शनिवार को केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोजगारी , महंगाई और गरीबी।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और सिर्फ़ मित्रों की कमाई।” उन्होंने ट्वीट के साथ एक खबर को भी शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि कोरोना से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग का हिस्सा थे जिनकी संख्या घटकर 6.6 करोड़ रह गई है। इस खबर के मुताबिक 2011 से 2019 के बीच 5.7 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग से निकलकर मध्यम आय वर्ग का हिस्सा बने थे। रोजाना डेढ़ सौ रुपये या उससे कम कमाने वालों की संख्या 7.5 करोड़ जा पहुंची है।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश अब भी अनियोजित लॉकडाउन का दंश झेल रहा है और सरकार की ”अक्षमता तथा अदूरदर्शिता ” के चलते लाखों परिवारों को पीड़ा उठानी पड़ी है। राहुल ने लॉकडाउन के लिये सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि इसके चलते गरीबों और प्रवासियों को पीड़ा उठानी पड़ी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”देश अनियोजित लॉकडाउन के चलते आई आपदा का दंश अब तक झेल रहा है। सरकार की अक्षमता और अदूरदर्शिता के कारण बयान न की जा सकने वाली पीड़ा झेलने वाले लाखों परिवारों को सांत्वना देता हूं। ”

गुजरात में आम लोगों में आशंका के बीच CM विजय रूपाणी का ऐलान- नहीं लगेगा लॉकडाउन या दिन का कर्फ़्यू

Desk Team