सूट-बूट वाले दोस्तों का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है : राहुल गांधी

Summary :

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 8,75,000 करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है।’’

कृषि कानून और किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया है कि मोदी सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है और वह उनकी पूंजी को अपने उद्योगपति मित्रों में बांट रही है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 8,75,000 करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है।’’ इसके साथ ही उन्होंने एक आंकड़ा दिया है जिसमें कहा गया है कि 2014 से अब तक सरकार पूंजीपतियों को बड़ी रकम दे चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में 60 हजार करोड़ पूंजीपतियों में बांटी गयी यह रकम हर साल बढ़ती गयी और 2019 में 237 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा पूंजीपतियों को दिया गया।

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ 54 दिन से किसानों का प्रदर्शन जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को 26 जनवरी के लिए ‘किसान गणतंत्र दिवस परेड’ की योजनाओं का ब्योरा साझा किया। मोर्चा ने कहा, “देश के अन्नदाता देश के जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाना चाहते हैं।”
किसान संगठनों के नेताओं ने कहा, “किसी भी असामाजिक तत्व को इसमें घुसपैठ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा और दिल्ली पुलिस से सहयोग का आग्रह भी किया है। परेड शांति से होगी, और आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड को बाधित नहीं करेगा। किसी भी राष्ट्रीय विरासत स्थलों, या किसी अन्य साइट पर कोई खतरा नहीं होगा।”

कृषि कानूनों और किसान प्रदर्शनों संबंधी याचिकाओं पर SC आज करेगा सुनवाई

Desk Team