अमित शाह के बेटे जय शाह को निशाने पर लेने के बाद अब राहुल गांधी ने नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के बेटे पर निशाना साधा है।’
आपको बता दे कि राहुल ने ट्वीट कर कहा कि शाह-जादा की ‘अपार सफलता’ के बाद भाजपा की नई पेशकश – अजित शौर्य गाथा। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर को भी साक्षा किया है। इस खबर में वेबसाइट द वायर के हवाले से शौर्य डोभाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि ‘द वायर’ ने दावा किया है कि शौर्य की संस्था 2014 से पहले तक केरल में कई मुद्दों पर ग्राफिक्स डिजाइन का काम करती थी। 2014 से पहले संस्था की गतिविधियां सामान्य थीं लेकिन 2014 के बाद संस्था की गतिविधियों में अप्रत्याशित तेजी आई और इसने जबरदस्त तरक्की की है। ‘द वायर’ ने कहा है कि ये संस्था 2009 से काम कर रही है, मगर 2014 के बाद संस्थान के ग्राफ में आई वृद्धि को लेकर ही ‘द वायर’ वेबसाइट की खबर में सवाल उठाए गए हैं।
‘द वायर’ की खबर के अनुसार जूनियर डोभाल और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव द्वारा चलाए जाने वाले इंडिया फाउंडेशन के निदेशकों में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु, दो राज्य मंत्रियों- जयंत सिन्हा (नागरिक उड्डयन) और एमजे अकबर (विदेश मंत्रालय) के नाम शामिल हैं। वेबसाइट ने लिखा कि चार मंत्रियों, संघ परिवार के एक कद्दावर नेता और एक कारोबारी जिनके प्रभावशली पिता प्रधानमंत्री कार्यालय में हैं, इन सबने मिलकर इंडिया फाउंडेशन को इतना जबरदस्त सांस्थानिक वजन देने का काम किया है, जिसके बारे में थिंक टैंक की दुनिया के प्रतिष्ठित खिलाड़ी भी सिर्फ सपने में ही सोच सकते हैं।
वेबसाइट का दावा है कि उन्होंने चारों मंत्रियों को चिट्ठी लिखकर फाउंडेशन द्वारा ऐसे आयोजनों की मेजबानी के औचित्य को लेकर सवाल पूछा, जिन्हें ऐसी कंपनियों द्वारा फंड या डोनेशन दिया गया. लेकिन चारों लोगों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
आपको बता दे कि इसके बाद अमित शाह के बेटे जय शाह ने ‘द वायर’ के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा किया था।


Download Android App
Download iOS App



