इफ्तार पार्टी में राहुल ने पीएम मोदी के फिटनेस वीडियो को बताया अजीब

Summary :

NULL

नई दिल्ली : कांग्रेस की इफ्तार पार्टी शुरू हो गई है। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होने वाली इस इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हुए हैं। इसमें कांग्रेस की ओर से 18 राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता दिया गया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल की यह पहली इफ्तार पार्टी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पार्टी से विपक्षी एकजुटता की जमीन मजबूत होगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान सोनिया गांधी ने 2015 में इफ्तार का आयोजन किया था।

 

ताज पैलेस होटल में होने वाली राहुल की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के भी कई नेता शिरकत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्टी में विपक्ष के कई नेता पहुंच रहे हैं। पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल पहुंचे। कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

राहुल ने अपनी टेबल पर बैठे गेस्ट से पूछा- आपने पीएम का फिटनेस वीडियो देखा, फिर कुछ देर रुककर खुद राहुल ने कहा- यह बहुत ही अजीब है। जिस पर दिनेश त्रिवेदी और सीताराम येचुरी ज़ोर से हंसे। फिर राहुल ने सीताराम येचुरी से हंसते हुए पूछा- आपने भी अपना फिटनेस वीडियो बनाया, जिस पर येचुरी फिर ज़ोर से हंसे।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता अहमद पटेल, राजीव शुक्ला, शीला दीक्षित पार्टी में मौजूद हैं। माकपा नेता सीताराम युचेरी समेत लेफ्ट के कई नेता शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, सीपीएम समेत कई पार्टियों के नेताओं को न्योता दिया गया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team