कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। राहुल ट्विटर पर काफी सक्रिय हो गए हैं। उनके ट्वीट्स खूब रीट्वीट्स और लाइक किए जा रहे हैं। आपको बता दे कि जिसे लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए है। राहुल ने बड़े ही रोचक अंदाज में अपने विरोधियों को जवाब दिया है। बता दे कि राहुल गांधी के इस जवाब को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दे कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने पालतू कुत्ते का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुत्ता, राहुल गांधी के आदेश पर एक्ट करता दिख रहा है।
इस वीडियो के जरिये राहुल गांधी ने विरोधियों को ये बताने की कोशिश की है कि उनके ट्विटर हैंडल पर ट्वीट वह खुद ही करते हैं। क्योंकि माना जाता है कि राहुल अपना ट्विटर अकाउंट खुद हैंडल नहीं करते।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया – ”लोग पूछते हैं कि मेरे लिए ट्वीट कौन करता है? जवाब हूं मैं. मैं खुद अपने लिए ट्वीट करता हूं.”
Ppl been asking who tweets for this guy..I’m coming clean..it’s me..Pidi..I’m way ? than him. Look what I can do with a tweet..oops..treat! pic.twitter.com/fkQwye94a5
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 29, 2017
बता दे कि राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट्स किए जाने में आए अप्रत्याशित उछाल पर सवाल उठाते हुए बीजेपी के कई दिग्गज नेता हमला बोल चुके हैं। इसके लिए न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट का सहारा लिया गया जिसमें दावा किया गया था कि राहुल के ट्वीट को विदेशों से फर्जी अकाउंट्स द्वारा रीट्वीट किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये रीट्वीट्स कथित बोस्ट्स यानी सॉफ्टवेयर से किए जाने वाली फर्जी रीट्वीट थे। ट्विटर पर बढ़ती राहुल गांधी की लोकप्रियता को लेकर सवाल उठाने वालों को राहुल गांधी ने बेहद मजाकिया तरीके से जवाब दिया है।
बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में राहुल गांधी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है जोकि विरोधियों के लिए एक संदेश है।
पिछले दिनों राहुल गांधी ने गुजरात दौरे के दौरान भी मीडिया के सामने अपना जोरदार भाषण दिया था। जिसकी चारो तरफ चर्चा हुई थी। साथ ही बीजेपी ने राहुल पर निशाना भी साधा था।


Download Android App
Download iOS App



