हरदा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के किसानों के बीच कर्ज माफी का भ्रम फैलाना चाहते हैं। श्री सिंह अपने जिलों के प्रवास कार्यक्रम के तहत आज हरदा में जिला बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने श्री गांधी की किसानों को कर्ज माफी की घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव के पहले पंजाब में कांग्रेस ने कर्ज माफी की घोषणा की, लेकिन वहां सिर्फ पांच प्रतिशत किसानों को ही इसका लाभ मिला। उससे कहीं ज्यादा लाभ मध्यप्रदेश सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दे रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाई हुई है।
कांग्रेस देश और प्रदेश में भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। किसान इनके बहकावे में नहीं आने वाले। श्री सिंह ने कहा कि श्री नरेंद, मोदी को वर्ष 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, तो उसकी जमीन हमें तैयार करनी होगी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में चौथी बार जीत कर हम उसकी जमीन तैयार करेंगे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



