रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर धुआंधार तैयारियों ने जोर पकड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में एक तरह से राज्य में चुनावी शंखनाद होगा। प्रदेश के चार संभागों में राहुल की मौजूदगी में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। वरायपुरहीं नए सिरे से कवायदें भी तेज होगी। राहुल के मेगा रोड शो के जरिए कांग्रेस माहौल बनाने की कोशिशें करेगी। वहीं आदिवासी एवं किसान सम्मेलन को भी राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है।
प्रदेश में आदिवासी अधिकारों के हनन के साथ अन्य मामलों में भी कवायदें होगी। राज्य में चुनाव के नजरिए से भी राहुल के दौरे को अहम माना जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष संगठन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी सीधे संवाद करेंगे। संवाद के दौरान वे बूथ स्तर पर आने वाली दिक्कतों पर भी चर्चा करेंगे। किसान सम्मेलन के जरिए प्रदेश में किसानों की दुर्दशा के मुद्दे पर भी मोदी और रमन सरकार की घेरेबंदी होगी।
कांग्रेस ने राहुल के सभी संभागों के कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यविभाजन भी कर दिया है। वहीं अलग-अलग समितियां भी गठित कर दी गई है। समितियों के जरिए भी कार्यक्रम की तैयारियों की मानिटरिंग हो रही है। वहीं नए सिरे से चुनावी एक्शन प्लान को अमलीजामा पहनाया जाएगा। कांग्रेस ने विपक्ष के तौर पर सरकार की घेरेबंदी में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।
इधर आंतरिक सर्वे में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति को बेहतर माना गया है। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस चुनावी रणनीतियों को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने भी छत्तीसगढ़ को एक तरह से प्राथमिकताओं में शामिल किया है। राज्य में चुनावी घमासान के बीच राहुल के धुआंधार दौरे को अहम माना जा रहा है। इसी बहाने कांग्रेस डेढ़ दशक तक विपक्ष में रहने के बावजूद कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ ताकत दिखाने की भी कोशिशें करेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



