पटना : युवा लोक समता के मुख्य प्रवक्ता ई. अभिषेक झा ने बताया कि युवा लोक समता के सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक रालोसपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने की। मुख्य अतिथि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा लोक समता के संगठन का विस्तार जिस तरह से प्रखंड स्तर के बाद पंचायत स्तर तक हो रहा है वह सराहनीय है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार करने हेतु सही सुझाव दिए।रालोसपा द्वारा आगामी 20 मई को दिल्ली के कांस्टीट्युशन क्लब और 5 जून 2018 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ‘हल्ला बोल-दरवाजा खोल कार्यक्रम आयोजित है। श्री कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से समझाया और इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी के विषय पर प्रकाश डाला। श्री कुशवाहा ने कहा हमने हमेशा न्यायपालिका के आदेशों व फैसलों का सम्मान किया है। न्यायपालिका लोकतंत्रा का मजबूत स्तम्भ है जिसमें समाज के सभी वर्र्गो की समानपातिक भागेदारी आवश्यक है।
वर्तमान व्यवस्था में कोई गरीब ब्राह्मण या अन्य सवर्ण परिवार का सदस्य अपनी पूर्ण योग्यता के बावजूद भी देश के उच्चतम या किसी राज्य के उच्च न्यायालय में जज नही बन सकता है। रालोसपा का ‘हल्ला बोज-दरवाजा खोल जन आंदोलन 20 मई से उसी कुव्यवस्था के आलोक में है ताकि भविष्य में ऐसी व्यवस्था कायम हो जिसमें न्यायपालिका में योग्यता के आधर पर समाज के गरीब सवर्ण सहित सभी वर्गो का समानुपातिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर युवा लोक समता के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कामरान, प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ई. अभिषेक झा ने कहा कि युवा आयोग के गठन की मांग युवा लोक समता शुरू से करता आया है।
नेताओं ने केन्द्र व राज्य की सरकार से पुन: आग्रह किया कि युवाओं की समस्या के निदान हेतु जल्द से जल्द युवा आयोग का गठन किया जाए। इस बैठक में रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, प्रदेश महासचिव संजय मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, चंदन कुशवाहा मीडिया प्रभारी सौरभ सागर, रविश अन्ना, इमरान खैरी, राजीव रंजन, आशुतोष झा, रामदुलार वर्मा, मधु सिंह, आदि उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



