मतदाताओं और कार्यकर्ता का धन्यवाद करने वायनाड जायेंगे राहुल

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मिलने और उनका धन्यवाद करने वायनाड जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मिलने और उनका धन्यवाद करने वायनाड जाएंगे। 
मलयालम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूडीएफ के सभी नेताओं को धन्यवाद जिन्होंने मेरी चुनावी सफलता के लिए कड़ी मेहनत की। मेरे प्रिय मतदाता को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया। 
जल्द ही वह निर्वाचन क्षेत्र के यूडीएफ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।’’ श्री गांधी ने केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज की।

Shera Rajput