गुजरात चुनाव पर एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त के बाद बीजेपी नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हल्ला बोला है। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने गुजरात चुनाव पर कहा कि हमें ये पता था कि हम जीत रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 22 साल बाद भी गुजरात में सत्ता विरोधी लहर नहीं होना सबसे बड़ी जीत है। राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर का विरोध करना कांग्रेस की सबसे बड़ी गलती है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी का मंदिर जाना सिनेमा देखने जैसा है। कोई भी मंदिर जाए और वोट मिल जाए। ये नहीं होता है।
आपको बता दें कि बीजेपी गुजरात में कांग्रेस को पछाड़ने में सफल रही है और अपने इस मजबूत गढ़ पर कब्जा बरकरार रखती नजर आ रही है। बताते चले कि गुजरात विधानसभा चुनावों की वोटिंग दो चरणों में हुई औरइसकी मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



