तिरुवनंतपुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुनावी हमला करते हुए कहा कि उनका केरल में वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ना दक्षिण भारत को किसी तरह का संदेश देना नहीं बल्कि यह तुष्टिकरण की राजनीति का संदेश है।
राज्य में भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन के लिए यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि गांधी ने केरल में ही तिरुवनंतपुरम या पथनमथित्ता सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ा।
गुजरात के अमरेली में बोले मोदी-कश्मीर के ढाई जिलों में सीमित रह गया है आतंकवाद
गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपनी पारंपरिक सीट के साथ-साथ वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बारे में कांग्रेस का कहना है कि वह दक्षिण भारत के राज्यों को संदेश देना चाहते हैं कि उनके लिए वे भी उतने ही मूल्यवान हैं और उनका उतना ही सम्मान है।
मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के नामदार का कहना है कि वह दक्षिण भारत को संदेश देने के लिए वायनाड आए हैं। क्या वह यह संदेश राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम या पनथनमथित्ता से नहीं दे सकते थे। यहां से उनका संदेश और भी बड़ा हो जाता। यह दक्षिण भारत के लिए संदेश नहीं है बल्कि यह तुष्टिकरण की राजनीति का संदेश है।’’


Download Android App
Download iOS App



