दीपावली-छठ रेलवे की तैयारी : 12,500 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 1 करोड़ यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Summary :

रेलवे की तैयारी :  दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 10,000 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि इस निर्णय से लगभग 1 करोड़ यात्रियों को घर जाने में सहायता मिलेगी। यह विशेष ट्रेनें त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करेंगी। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर विशेष तैयारियां रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर विशेष तैयारियां की हैं। इसके तहत, करीब 12,500 विशेष ट्रेनों का संचालन करने की मंजूरी दी गई है। इसके…

रेलवे की तैयारी :  दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 10,000 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि इस निर्णय से लगभग 1 करोड़ यात्रियों को घर जाने में सहायता मिलेगी। यह विशेष ट्रेनें त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करेंगी।

दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर विशेष तैयारियां

रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर विशेष तैयारियां की हैं। इसके तहत, करीब 12,500 विशेष ट्रेनों का संचालन करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, रेलवे ने 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का भी निर्णय लिया है ताकि अधिकतम यात्रियों को यात्रा का अवसर मिल सके। मंत्री ने कहा कि इन उपायों से यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि होगी और उन्हें यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।

नई ट्रेन सेवाएं

रेलवे ने विशेष रूप से आनंद विहार से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना बनाई है। यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। एसी स्पेशल ट्रेन सुबह 9 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ और कई अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।

यात्रीगण ध्यान दें! दीवाली-छठ पर जाना है घर तो अभी से बुक कर लें 5 जोड़ी  हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों की भीड़ और तैयारी

हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करते हैं। इन त्योहारों  के  अवसर पर अधिततर ट्रेन की टिकटें वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं, जिससे यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। रेलवे की यह पहल इस भीड़-भाड़ को कम करने में सहायक सिद्ध होगी।

बिहार: जयनगर, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा के लिए 8 पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा  शेड्यूल - Indian railways puja special trains bihar Samastipur railway  division festival special train list time shedule lbs - AajTak

बता दें कि, इस बार रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन से पहले की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, यह भी बताया गया है कि 2023-24 में पूजा विशेष ट्रेनों की संख्या 4,429 थी, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर 10,000 से अधिक होने जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh