Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने सभी लाइनें बहाल की

Summary :

आंध्र प्रदेश में अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित सभी तीन लाइनें अब ट्रेन संचालन के लिए बहाल कर दिया गया हैं। ट्रैक और ओवरहेड उपकरण के काम के बाद कल रात 11.29 बजे मध्य लाइन ट्रेन परिचालन के लिए फिट हो गई। मध्य लाइन पर पहली ट्रेन कल रात 12:55 बजे प्रभावित क्षेत्र से गुजरी। ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों की बढ़ी संख्या इससे पहले अपलाइन में पहली कोचिंग ट्रेन कल 14:36 बजे और डाउन लाइन में पहली मालगाड़ी 14:25 बजे (02:25 बजे) गुजरी थी। अब, अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच सभी तीन लाइनें ट्रेन…

आंध्र प्रदेश में अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित सभी तीन लाइनें अब ट्रेन संचालन के लिए बहाल कर दिया गया हैं। ट्रैक और ओवरहेड उपकरण के काम के बाद कल रात 11.29 बजे मध्य लाइन ट्रेन परिचालन के लिए फिट हो गई। मध्य लाइन पर पहली ट्रेन कल रात 12:55 बजे प्रभावित क्षेत्र से गुजरी।

ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों की बढ़ी संख्या

इससे पहले अपलाइन में पहली कोचिंग ट्रेन कल 14:36 बजे और डाउन लाइन में पहली मालगाड़ी 14:25 बजे (02:25 बजे) गुजरी थी। अब, अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच सभी तीन लाइनें ट्रेन की आवाजाही के लिए उपयुक्त हैं। पुलिस ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ट्रेन टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की है। कुल 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 22 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

SHARE.

Desk Team

google-partner