Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Jairam Ramesh बोले- ‘Rajasthan की ‘चिरंजीवी’ योजना देशभर……’

Summary :

Rajasthan Assembly Elections: जल्द ही राजस्थान विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से कुछ दिनों पहले बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में उसकी सरकार की ‘चिरंजीवी’ स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे देश के लिए एक मॉडल है क्योंकि इसके तहत गुर्दा और यकृत प्रतिरोपण से लेकर कैंसर और हृदय रोग तक का उपचार निशुल्क हो रहा है। Rajasthan की ‘चिरंजीवी’ योजना देशभर के लिए एक मॉडल है- कांग्रेस राजस्थान की जनता एक बार फिर कांग्रेस को देगी मौका- Jairam योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त आपको बता दें पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने उम्मीद भी…

Rajasthan Assembly Elections: जल्द ही राजस्थान विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से कुछ दिनों पहले बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में उसकी सरकार की ‘चिरंजीवी’ स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे देश के लिए एक मॉडल है क्योंकि इसके तहत गुर्दा और यकृत प्रतिरोपण से लेकर कैंसर और हृदय रोग तक का उपचार निशुल्क हो रहा है।

  • Rajasthan की ‘चिरंजीवी’ योजना देशभर के लिए एक मॉडल है- कांग्रेस
  • राजस्थान की जनता एक बार फिर कांग्रेस को देगी मौका- Jairam
  • योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त

आपको बता दें पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने उम्मीद भी जताई कि राजस्थान की जनता एक बार फिर कांग्रेस को मौका देगी।राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई ‘चिरंजीवी ‘ योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होता है। पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया है कि अगर वह फिर से सत्ता में आती है तो इस योजना के तहत राजस्थान के लोगों का 50 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा।
योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त
जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल राहुल गांधी जयपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर कुछ उन मरीजों से मिले जिनका चिरंजीवी योजना के तहत निशुल्क उपचार हो रहा था। चिरंजीवी योजना राजस्थान के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।उन्होंने कहा, ‘‘बीमार होने पर इलाज़ करवाने में बहुत दिक्कत होती है। बीमारी की वजह से मध्यमवर्ग के लोग कर्ज में डूब जाते हैं, लेकिन राजस्थान के लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। क्रांतिकारी चिरंजीवी योजना का कवच उनके साथ होता है।’’

चिरंजीवी योजना देश भर के लिए मॉडल है- Jairam
Rajasthan Assembly Elections: रमेश ने कहा, ‘‘चिरंजीवी योजना देश भर के लिए मॉडल है, जिसके तहत गुर्दा और यकृत प्रतिरोपण से लेकर कैंसर और हृदय रोग का इलाज मुफ्त में हो रहा है।ऑपरेशन, डायलिसिस, प्रतिरोपण सब मुफ्त है। अब इसमें इलाज की राशि भी 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग को विशेष रूप से सबसे अधिक राहत मिलेगी।’’राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट के लिए आगामी 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner