राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत (लीड-1)

Summary :

झालावाड़, 16 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर चार पहुंच गई। सभी लोग पातले पीर की दरगाह पर जियारत के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, एक निजी बस ने टक्कर मारी थी। स्थानीय थाना अधिकारी बुद्धराम ने बताया कि कुछ लोग एक निजी बस से कोरटा जिला के रामगंजमंडी से झालावाड जिले के सारोला थाना क्षेत्र में स्थित पातला पीर दरगाह पर आए थे। एक बस की चपेट में आने से कुल 7 लोग घायल हुए थे। इनमें से चार…

झालावाड़, 16 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर चार पहुंच गई। सभी लोग पातले पीर की दरगाह पर जियारत के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, एक निजी बस ने टक्कर मारी थी।

स्थानीय थाना अधिकारी बुद्धराम ने बताया कि कुछ लोग एक निजी बस से कोरटा जिला के रामगंजमंडी से झालावाड जिले के सारोला थाना क्षेत्र में स्थित पातला पीर दरगाह पर आए थे। एक बस की चपेट में आने से कुल 7 लोग घायल हुए थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अन्य सभी घायलों का इलाज जारी है। शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर बस चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि बस के ब्रेक फेल हुए थे।

फिलहाल, मृतकों की पहचान जायरीन अब्दुल हामिद, जायरीन रेहान, तालिब और अल्फेज के रूप में हुई है। वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए एक घायल व्यक्ति ने कहा, “यह एक प्राइवेट बस थी। हो सकता है कि बस के ब्रेक फेल हो गए हों, लेकिन मुझे पक्का नहीं पता कि क्या हुआ। बस हम पर चढ़ गई।”

एक व्यक्ति ने बताया कि जियारत से लौटते समय सभी लोग अपनी बस में बैठने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक दूसरी बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इसमें 10 से 15 लोग घायल हुए। करीब 6-7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दूसरी बस के ब्रेक फेल हुए थे और वह कई लोगों को रौंदते हुए चली गई। कई लोगों को चोटें आईं। किसी के हाथ और किसी के पैर में चोट लगी।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.