भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाकर दिन का खेल नाबाद रहते हुए खत्म किया, जबकि केएल राहुल ने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, क्रैम्प की परेशानी के कारण राहुल को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
फिर पहले दिन बारिश ने दो बार मुकाबले में खलल डाला और टोटल 73 ओवर ही फेंके जा सके। इसके बाद दूसरे दिन भी मौसम ने टीमों और क्रिकेट फैंस को निराश किया। दूसरे दिन का खेल सुबह 9:45 बजे शुरू होना था और 98 ओवर कराने की प्लानिंग थी, लेकिन गॉल में सुबह से ही बारिश जारी रही। करीब 10:30 बजे तक बारिश होती रही, जिसके चलते तय समय पर खेल शुरू नहीं हो सका।
Ind Vs Sri Test Match Update: अगले तीन दिन भी बारिश की पॉसीबिलिटी

इसी वजह से मौसम का मिजाज भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। गॉल में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। तीनों दिनों में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में मुकाबले में पूरे खेल हो पाना और रिजल्ट निकलना मुश्किल नजर आ रहा है।
यह सिचुएशन इंडियन टीम के लिए इसलिए भी इंपोर्टेंट है क्योंकि फिलहाल वह मुकाबले में मजबूत सिचुएशन में हैं और जीत की ओर बढ़ना चाहेगी। अगर बारिश की वजह से मैच ड्रॉ होता है, तो भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की राह और मुश्किल हो सकती है।
WTC 2025-27 में भारत की परफॉर्मेंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में भारत ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम को 4 जीत और 4 हार मिली हैं, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत के खाते में 52 प्वाइंट्स हैं और उसका जीत प्रतिशत 48.15 है। इस आंकड़े के साथ टीम इंडिया WTC के प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पोजीशन पर है।
ड्रॉ हुआ तो भारत को कितना नुकसान?

अगर गॉल टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ पर कत्म होता है, तो भारत और श्रीलंका दोनों को 4-4 प्वाइंट्स मिलेंगे। ऐसी सिचुएशन में भारत का जीत प्रतिशत 51.85 हो जाएगा और फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा। इसके बाद भारत के WTC 2025-27 साइकल में 8 टेस्ट बाकी रह जाएंगे। इनमें से अगर टीम को दो मुकाबलों में भी हार का सामना करना पड़ता है, तो फाइनल में पहुंचने की उसकी सारी पॉसीबिलिटी काफी कमजोर हो सकती हैं। भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती आगे आने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जिसमें उसका सामना ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से होना है।
यही वजह है कि गॉल टेस्ट में इंडियन टीम के लिए हर सेशन और हर पॉसीबल जीत बेहद अहम है। मौजूदा सिचुएशन में भारत मजबूत नजर आ रहा है, लेकिन अगर बारिश लगातार बाधा बनती रही और मुकाबला ड्रॉ हो गया, तो WTC फाइनल की उसकी राह पहले के मुकाबले कई ज्यादा मुश्किल हो सकती है।
Read More: Gautam Gambhir की कोचिंग पर BCCI का भरोसा बरकरार, इन 2 वजहों के कारण नहीं जाएगी कुर्सी


Download Android App
Download iOS App




