Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

China में फैली बीमारी को लेकर Rajasthan में Alert, Health Department ने जारी की एडवाइजरी

Summary :

Rajasthan News: चीन में अचानक बच्चों में बढ़े रहस्यमयी निमोनिया के मामलों ने देश में टेंशन बढ़ा दी है। तो वहीं इसे लेकर राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है। बता दें हेल्थ विभाग (Health department) के डायरेक्टर की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें हॉस्पिटल्स में दवाइयां, ऑक्सीजन के अलावा जांच के पूरे पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई है। China में फैली बीमारी को लेकर Rajasthan में Alert Health Department ने जारी की एडवाइजरी  नई बीमारी से निपटने के लिए Health department ने अधिकारियों के साथ की बैठक आपको बता दें इसके साथ ही 29…

Rajasthan News: चीन में अचानक बच्चों में बढ़े रहस्यमयी निमोनिया के मामलों ने देश में टेंशन बढ़ा दी है। तो वहीं इसे लेकर राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है। बता दें हेल्थ विभाग (Health department) के डायरेक्टर की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें हॉस्पिटल्स में दवाइयां, ऑक्सीजन के अलावा जांच के पूरे पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई है।

  • China में फैली बीमारी को लेकर Rajasthan में Alert
  • Health Department ने जारी की एडवाइजरी
  •  नई बीमारी से निपटने के लिए Health department ने अधिकारियों के साथ की बैठक

आपको बता दें इसके साथ ही 29 नवंबर को सभी मेडिकल कॉलेजों और हॉस्पिटल के अधीक्षक और प्रिंसिपल को मॉकड्रिल के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान में पहले से ही कोरोना को लेकर लगातार परीक्षण चले रहे हैं। मगर, केस की संख्या शून्य हैं। यहां पर पूरे इंतजाम किये जा रहे हैं।

नई बीमारी से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक

बता दें राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने चीन में फैली इस नई बीमारी से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की है। इन्फ्लूएंजा, माइक्रोप्लाजामान्यूनिमोनिया एवं सार्सकांव-2 से इस बीमारी के होने की बात कही जा रही है। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में श्वसन रोग एवं विशेषकर कोविड-19 व म्यूकोरमाइकोसिस के रोगी भार नहीं है।

चीन में तेजी से फैल रही है नई बीमारी

Rajasthan News: दरअसल, इस बीमारी के लक्षण खांसी, गले में दर्द या खराश, बुखार, फेफड़े में सूजन, सांस नली में सूजन होने की बात सामने आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner