केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल को मध्यप्रदेश के शहडोल, सतना और सीधी जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय की एक विझप्ति में आज बताया गया कि श्री सिंह लखनऊ से विशेष विमान द्वारा जबलपुर पहुंच कर दोपहर 12 बजे अनूपपुर विधानसभा के पसान में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.50 बजे पसान से नागौद पहुंच कर पार्टी प्रत्याशी श्री गणेश सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।
विंग कमांडर अभिनंदन का श्रीनगर से किया जायेगा तबादला
दोपहर 3.20 बजे नागौद से सिंगरौली जिले के बैढ़न पहुंच कर पार्टी प्रत्याशी श्रीमती रीति पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.20 बजे बैढन से एलबीएस एयरपोर्ट बाबतपुर जिला वाराणासी रवाना होंगे।


Download Android App
Download iOS App



