राजनाथ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे विशाखापत्तनम

Summary :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी नौसैनिक कमान (ईएनसी) के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचे। आईएनएस डेगा पर पहुंचने पर श्री सिंह का स्वागत नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह तथा पूर्वी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन ने किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी नौसैनिक कमान (ईएनसी) के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचे। 
आईएनएस डेगा पर पहुंचने पर श्री सिंह का स्वागत नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह तथा पूर्वी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन ने किया। श्री सिंह को यहां सलामी गारद दिया गया। 
श्री सिंह अपने दौरे के दौरान समुद, तट पर स्थित ईएनसी मुख्यालय में कमान की सामरिक तैयारियों, समुद्री तथा तटरक्षक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेंगे। 
दिल्ली रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री का नौसेना के जवानों तथा रक्षाकर्मियों के मुलाकात करने के अलावा ईएनसी के जहाजों तथा पनडुब्बियों पर जाने का भी कार्यक्रम है।

Shera Rajput