शिलांग : मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने आज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी को गैरजिम्मेदाराना बताया जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था के मोर्चे पर राज्य सरकार को ‘‘असफल’’ करार दिया था। संगमा ने कहा कि शायद केंद्रीय गृह मंत्री अपनी खुद की जिम्मेदारी भूल गए है। भाजपा नेता एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कल सोंगसाक में चुनाव प्रचार के दौरान कानून व्यवस्था के मोर्चे पर राज्य सरकार की कथित असफलता के लिए उसकी आलोचना की थी। सिंह ने कहा था कि कानून व्यवस्था की असफलता के चलते ही ईस्ट गारो हिल्स स्थित समान्दा में एक आईईडी विस्फोट में विलियमनगर सीट के राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा तथा तीन अन्य की मौत हुई।
मुकुल संगमा ने एक बयान में कहा ‘‘यह देश के गृह मंत्री की सर्वाधिक गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी है। क्या वह अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं ?’’ उन्होंने कहा ‘‘हमारा प्रस्ताव उन पुलिस थानों में बल को मजबूत करना है जिन्हें संप्रग द्वितीय सरकार ने मंजूरी दी थी ओर केंद्र की भाजपा सरकार ने उन्हें रोक रखा है।’’ मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार में लगी भाजपा एवं कांग्रेस के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर आरोप…प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



