राज्यसभा उपचुनाव : मनमोहन सिंह के नामांकन पत्र सही पाए गए

Summary :

राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं।

राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं।
 
निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. मनमोहन सिंह के चार नामांकन पत्रों की शुक्रवार को निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में जांच की गयी। सिंह ने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए हैं। 
इस सीट के लिए सिंह ही एकमात्र प्रत्याशी हैं। भाजपा ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है । 
चुनाव की प्रक्रिया 28 अगस्त को पूरी होगी। उल्लेखनीय है कि यह सीट मदनलाल सैनी के निधन के कारण रिक्त हुई है। 

Shera Rajput