अनुच्छेद 370 पर BSP समेत 12 पार्टियों को बदलना पड़ा अपना रुख : Modi

Summary :

सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को समाप्त करने के केंद्र सरकार के साहस को देखकर इस मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत बारह राजनीतिक दलों को अपना रुख बदलना पड़ा।

बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को समाप्त करने के केंद्र सरकार के साहस को देखकर इस मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत बारह राजनीतिक दलों को अपना रुख बदलना पड़ा। 
श्री मोदी ने यहां ‘अटल जी के सपनों का कश्मीर’ विषयक व्याख्यान में कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने की हिम्मत कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने न केवल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 70 वर्ष पूर्व की गलतियों को सुधारा बल्कि भारत और कश्मीर के बीच की दीवार को ढाह कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को भी पूरा किया है। 
भाजपा नेता ने कहा कि केंद, सरकार के इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय के कारण इस मुद्दे पर बसपा, अन्ना द्रमुक समेत 12 राजनीतिक दलों को जनभावना को देखते हुए अपना रुख बदलना पड़।

Shera Rajput