Rajya Sabha की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों के सांसद होंगे रिटायर

Summary :

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 24 सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों के लिए चुनाव कराने की तारीख घोषित कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने आज शुक्रवार सुबह-सुबह, द्विवार्षिक चुनाव के लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दिया है. आयोग ने 10 राज्यों की 24 खाली सीटों पर 18 जून को वोटिंग कराने की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की भी राज्यसभा सीटे उनके इस्तीफे के बाद खाली हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन भी राज्यसभा से अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो चुके हैं। ECI announces…

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 24 सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों के लिए चुनाव कराने की तारीख घोषित कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने आज शुक्रवार सुबह-सुबह, द्विवार्षिक चुनाव के लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दिया है. आयोग ने 10 राज्यों की 24 खाली सीटों पर 18 जून को वोटिंग कराने की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की भी राज्यसभा सीटे उनके इस्तीफे के बाद खाली हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन भी राज्यसभा से अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो चुके हैं।

ECI announces polls for Rajya Sabha: बीजेपी-कांग्रेस की कितने सीटें खाली

ECI announces polls for Rajya Sabha (credit-sm)

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पीएम एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुखिया दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन, और रवनीत सिंह बिट्टू आदि का कार्यकाल राज्यसभा से समाप्त हो रहा है. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात से 4-4 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं. राजस्थान और मध्य प्रदेश से 3-3 सीटें खाली होने जा रही हैं. अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, झारखंड से 1-1 सीट खाली हैं। इनके अलावा झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से 1-1 सीट पर उपचुनाव भी होंगे। 22 रिटायर होने वाले सांसदों में 11 भाजपा के हैं जबकि कांग्रेस के 4 सांसद हैं।

Rajya Sabha polls announced on June 18: 18 जून को मतदान

ECI announces polls for Rajya Sabha (credit-sm)

भारत निर्वाचन आयोग के सूचना के अनुसार, 1 जून को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 8 जून तक नामांकन भरने का समय दिया जाएगा. 9 जून को नामांकन की जांच-पड़ताल होगी. नामांकन वापस लेने का समय 11 जून तक है। 18 जून को इन सभी सीटों के लिए वोटिंग होगी. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. 18 जून को शाम से काउंटिंग होगी और 20 जून तक राज्यसभा का चुनाव पूरा हो जाएगा।

राज्य खाली सीटों की संख्या
आंध्र प्रदेश 4 सीटें
गुजरात 4 सीटें
कर्नाटक 4 सीटें
राजस्थान 3 सीटें
मध्य प्रदेश 3 सीटें
झारखंड 2 सीटें
अरुणाचल प्रदेश 1 सीट
मणिपुर 1 सीट
मेघालय 1 सीट
मिजोरम 1 सीट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।