राज्‍यसभा चुनाव LIVE : बंगाल की 4 सीटों पर TMC का कब्जा, यूपी में वोटों की गिनती जारी

Summary :

NULL

राज्यसभा की 59 सीटों के चुनाव में आज 26 सीटों के लिए मतदान हुआ। बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने मायावती को झटका देते हुए बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। इससे हो सकता है कि 10वीं सीट के लिए बीएसपा का गणित बिगड़ जाए। इससे पहले बीजेपी को कम से कम 12 सीटों को फायदा होने की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद वह राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। हालांकि इसके बाद भी वह बहुमत से दूर रहेगी। राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं। कांग्रेस को चार सीटों का नुकसान हो सकता है। राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार हैं।जिनमें 8 सीटें बीजेपी का जीतना तय है लेकिन मामला 10 वीं सीट के लिए फंसा है।

-झारखंड में बीजेपी के समीर उरांव और प्रदीप संथालिया जीते

-झारखंड में कांग्रेस को झटका, BJP ने जीती दोनों सीटें

-सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चुनाव आयोग ने जेवीएम विधायक प्रकाश राम के ख‍िलाफ मिली श‍िकायत को खारिज किया.

-कर्नाटक में कांग्रेस एमएलए पर दो बार वोट डालने का आरोप, चुनाव आयोग कर रही है जांच

-राज्यसभा चुनाव: चुनाव आयोग के आदेश के बाद कर्नाटक, तेलंगाना, यूपी औऱ झारखंड में मतगणना जारी

-चुनाव आयोग से मिली हरी झंडी, तीनों राज्‍यों में राज्‍यसभा चुनाव में काउंटिंग शुरू

-चुनाव आयोग को सभी विवादित राज्‍यों के रिटर्न‍िंग ऑफि‍सर से राज्‍यसभा चुनाव संबंधित रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट सही होने पर चुनाव आयोग काउंटिंग शुरू करने की हरी झंडी दिखा सकता है

-टीएमसी के 4 उम्‍मीदवार शुभाशीष चक्रवर्ती, अबीर बिश्‍वास, शांतनु सेन और नदीमुल हक राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की है। बची हुई 1 सीट पर टीएमसी की मदद से कांग्रेस उम्‍मीवार अभिषक मनु सिंघवी को जीत मिली है

-उत्‍तर प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में आपत्‍त‍ि मिलने के बाद काउंटिंग रोक दी गई है

-झारखंड में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने चुनाव आयोग से जेवीएम विधायक प्रकाश राम के वोट को रद्द करने की मांग की। जानबूझकर बैलेट पेपर नहीं दिखाने का लगाया आरोप। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतगणना होनी शेष है। चुनाव आयोग की इजाजत मिलते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।

-उत्‍तर प्रदेश में आरोप है कि नितिन अग्रवाल और अनिल सिंह ने अपने वोट ऑथराइज एजेंट को नहीं दिखाए। इसकी शिकायत बीएसपी ने चुनाव आयोग से की है और इसी वजह से काउंटिंग रोकी गई है।

– कर्नाटक में जनता दल(s) ने चुनाव आयोग से आपत्‍त‍ि जताई है। इसके बाद काउंटिंग रोक दी गई ह‍ै। वहीं कांग्रेस का कहना है कि जनता दल(s) ने वोटिंग का भी बहिष्‍कार किया है तो उनके उम्‍मीदवार के जीतने के चांसेज बढ़ गए हैं।

Desk Team