पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदम्बरम तथा कई अन्य सदस्यों ने स्वास्थ्य कारणों से संसद के मानसून सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। बुधवार को उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ सदस्यों के पत्र मिले हैं जिनमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मौजूदा सत्र की कार्यवाही में भाग लेने में असमर्थता जताते हुए सदन से इसकी अनुमति मांगी है।
नायडू ने कहा कि उन्हें मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, ऑस्कर फर्नांडिस, हिशे लाचुंगपा, मानस रंजन भूइयां, अंबुमणि रामदास, सुशील कुमार गुप्ता, कैप्टन वी लक्ष्मी कांताराव, परिमल नथवानी, महेंद्र प्रसाद, के जे केनये के पत्र मिले हैं। इन सदस्यों ने पूरे सत्र के दौरान कार्यवाही में हिस्सा लेने में असमर्थता जतायी है।
इसके अलावा नरेंद्र जाधव, ए नवनीत कृष्णन और बंदा प्रकाश के भी पत्र मिले हैं। उन्होंने भी मौजूदा सत्र की कुछ बैठकों में भाग लेने में असमर्थता जतायी है। सदन ने इन सदस्यों को अनुपस्थित रहने के लिए अनुमति दे दी।


Download Android App
Download iOS App



