राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर जताया दुख

Summary :

बता दें कि अमर सिंह का सिंगापुर में 64 वर्ष की उम्र में लंबी बिमारी के चलते आज निधन हो गया। उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा सदस्य व समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और एक प्रतिभाशाली सांसद थे। कोविंद ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुःख हुआ। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, सिंह एक प्रतिभाशाली सांसद थे। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।’’

बता दें कि अमर सिंह का सिंगापुर में 64 वर्ष की उम्र में लंबी बिमारी के चलते आज निधन हो गया। उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। 
अमर सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं। सिंह सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साल 2010 में पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमर सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, वह काफी ऊर्जावान नेता थे और उन्होंने पिछले कुछ दशकों में देश की राजनीति के अहम उतार-चढ़ाव काफी करीब से देखे थे। वो अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनने से दुखी हूं। उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Desk Team