लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प को विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों को बीजेपी महासचिव राम माधव ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे क्षेत्र के हर इंच की रक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा, हम दूसरे क्षेत्र में भी सुरक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं। एक स्तर पर, यह हमारी सीमाओं की दृढ़ता से रक्षा करने और भारतीयों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए होगा, जो आर्थिक उपायों को दूसरे स्तर पर ले जाना चाहते हैं।
राम माधव ने कहा, गलवान घाटी को लेकर विपक्ष का व्यवहार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब पूरे देश को सेना और सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्य विपक्षी दल भारत के दुश्मनों को फायदा पहुंचाने वाले बयान जारी करता है। वे अपने तर्क बनाने के लिए राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल करते हैं।
राहुल गांधी ने सरकार से किया सवाल, पूछा- हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया?
उन्होंने कहा, हम रसायन, मोबाइल फोन के पुर्जे और बटन आयात करते हैं। क्या उन्हें आयात करना इतना आवश्यक है? वे भारत में निर्मित किए जा सकते हैं। हमें चीन से आयात कम करना चाहिए। यदि लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहते हैं, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।
बीजेपी महासचिव ने कहा, हमारी पहली प्राथमिकता हमारी सीमा पर अत्यधिक सतर्कता और शक्ति के साथ पहरा देना है और यह सुनिश्चित करना है कि सीमा पर कोई और हिंसा और जनहानि न हो। हम राजनयिक चैनलों का भी उपयोग करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



