अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य बड़ी ही तेजी से चल रहा है। अगले साल 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। जिसके लिए देश के प्रतिष्ठित लोगों को निमंत्रण पत्र भेजकर अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद की ओर से अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
- राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में तैयारी
- मंदिरों में सप्ताहभर होंगे विशेष कार्यक्रम
- अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लोगों को बेसब्री से इंतजार
‘हिंदू मंदिर एम्पावरमेंट काउंसिल’ (एचएमईसी) की तेजल शाह ने बताया, ‘‘यह हमारा सौभाग्य है तथा हमारे लिए आशीर्वाद है कि हम इस जश्न का हिस्सा बनने जा रहे हैं और हमारे सपनों का मंदिर लंबे इंतजार तथा संघर्ष के बाद आकार ले रहा है। अमेरिका और कनाडा में हर कोई इसके लिए बेहद उत्साहित है। हर कोई राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।’’
सप्ताह भर चलने वाले उत्सव 15 जनवरी से शुरू होंगे
‘एचएमईसी’ अमेरिका में 1,100 से अधिक हिंदू मंदिरों की सर्वोच्च संस्था है।उन्होंने कहा कि उत्तरी अमेरिका के छोटे और बड़े मंदिरों में सप्ताह भर चलने वाले उत्सव 15 जनवरी से शुरू होंगे और इनका समापन अयोध्या से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधा प्रसारण दिखाने के साथ किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे मंदिर
अमित शाह ने कहा कि उत्सव को लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और उन्हें उम्मीद है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए हजारों लोग मंदिरों में पहुंचेंगे।उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम के अंत में हम सभी संकल्प भी लेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व के समय के अनुसार समारोह 21 जनवरी की रात 11 बजे होगा। इसलिए हम सभी भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे।’’
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App

सप्ताह भर चलने वाले उत्सव 15 जनवरी से शुरू होंगे



