Ram Mandir Pran Pratistha: विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका निभाने वाले भाजपा के दो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है।
- VHP ने लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली जोशी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है
- दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे- VHP
- बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों से दोनों दिग्गज नेताओं, का कार्यक्रम में आना मुश्किल है
VHP ने बयान जारी कर कही ये बात
VHP ने निमंत्रण को लेकर अपने अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार की तरफ से बयान जारी कर कहा, राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों से दोनों दिग्गज नेताओं, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, का अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हो पाना मुश्किल है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





