राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का रविवार को चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री मोहसिन रत्रा सहित अन्य विशिष्टजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
हवाई अड्डे से राजभवन आगमन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का स्वागत राज्यपाल राम नाईक ने पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से राजभवन में विभिन्न प्रतिनिधि मण्डल और व्यक्तियों ने भी शिष्टाचारिक भेंट की।
भारत-पाक बॉर्डर पर 2 धमाके, BSF हुआ अलर्ट
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल ‘अपोला मेडिक्स’ का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति आज राजभवन में रात्रि प्रवास करेंगे।
राष्ट्रपति 25 फरवरी को कानपुर में आयोजित तीन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए सुबह कानपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



