रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर चुटकी ली है। सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में जितनी बार चाहें, आ सकते हैं। वो चाहें, तो विधानसभा चुनाव तक यहां ही रह सकते हैं, सीएम रमन सिंह के इस बयान से सियासी पारे ने फिर उछाल ले ली है।
रमन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस भी प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां बीजेपी की जीत तय हो जाती है। सीएम सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी चुनाव तक छत्तीसगढ़ में ही रुक जाएं। रमन सिंह ने कहा कि राहुल के आने से बीजेपी को फायदा होगा।
सीएम रमन सिंह ने राहुल के रोड शो को लेकर कांग्रेस के आरोपों का भी जवाब दिया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही आरोपों की राजनीति करती रही हैं। कांग्रेस के सभी आरोप गलत हैं, उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरे मन से चाहता है कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करें, उनके प्रचार से हमारी ही जीत तय होगी।
रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, कांग्रेस हारती है। वे छत्तीसगढ़ में ही रुक जाएं, तो हमारी जीत तय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले के चुनावों में भी राहुल गांधी ने जिस राज्य का दौरा किया, वहां कांग्रेस ने चुनाव हारा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



