भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।
आरएसएस सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। रामलाल भाजपा में संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी सतीश को भाजपा में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है। वी सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं।
भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था।
इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।
वही, बताया जा रहा है कि रामलाल ने अमित शाह को पत्र लिखकर संगठन महामंत्री के दायित्व से मुक्त करने का निवेदन किया था।


संघ से होती है संगठन महासचिव की नियुक्ति
भाजपा अपने राष्ट्रीय और राज्यों में संगठन महासचिव की नियुक्ति संघ से करती है। यही लोग संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय का काम देखते हैं। पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।


Download Android App
Download iOS App



