रामविलास के बयान सत्य से परे : राजद

Summary :

वर्ष 2009 के लोकसभा के आम चुनाव में हाजीपुर से पराजय होने के बाद हताश एवं निराश होकर नगरी-नगरी द्वारे-द्वारे दिल्ली एवं पटना में घूम रहे थे।

पटना  : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र पासवान ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बयान को बड़बोले की संज्ञा दी। पटना स्थित रविन्द्र भवन में वी.पी. सिंह की जयंती समारोह में केन्द्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह लालू प्रसाद को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते थे।

इस पर पलटवार करते हुए राजेन्द्र पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव लोकतांत्रिक तरीकों से बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। रामविलास पासवान मौसम वैज्ञानिक है।जब जैसा तब तैसा में महारथ हासिल किये हुए हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा के आम चुनाव में हाजीपुर से पराजय होने के बाद हताश एवं निराश होकर नगरी-नगरी द्वारे-द्वारे दिल्ली एवं पटना में घूम रहे थे।

गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद जी से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया कि 12 जनपथ स्थित आवास खाली हो जायेगा तो कहां रहेंगे बाल-बच्चों को लेकर। लालू प्रसाद जी ने रामविलास पासवान को 2012 में न केवल राज्यसभा भेजा बल्कि 12 जनपथ के आवास भी खाली होने से बचाया। रामविलास पासवान अपने स्वार्थ में नेताओं का चेहरा देखकर बात करते हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team