रांची छात्र आंदोलन को रैपर सूरज टायलन का समर्थन, सीएम से बोले-हम आपको वोट देंगे, आप सही भविष्य दें

Summary :

रांची, 8 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में पेपर लीक और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रैपर सूरज टायलन भी छात्रों के समर्थन के लिए रांची पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि परीक्षाओं के मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “झारखंड में जो प्रोटेस्ट चल रहा है। हमारे छात्र जो मांग कर रहे हैं, जैसे कि जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना चाहिए, एग्जाम-रिजल्ट में ट्रांसपेरेंसी आनी चाहिए। छात्रों की इन सभी मांगों को लेकर मैं यहां पर आया हूं।…

रांची, 8 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में पेपर लीक और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रैपर सूरज टायलन भी छात्रों के समर्थन के लिए रांची पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि परीक्षाओं के मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “झारखंड में जो प्रोटेस्ट चल रहा है। हमारे छात्र जो मांग कर रहे हैं, जैसे कि जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना चाहिए, एग्जाम-रिजल्ट में ट्रांसपेरेंसी आनी चाहिए। छात्रों की इन सभी मांगों को लेकर मैं यहां पर आया हूं। बाकी मेरी पढ़ाई के समय पेपर लीक हो जाते थे। हालांकि उस समय हमारे अंदर इतनी समझ और आत्मविश्वास नहीं था कि ये सब समझ सकें।”

रैपर सूरज टायलन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें इस प्रोटेस्ट के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा, “इस प्रोटेस्ट को नेता देवेंद्र नाथ महतो की शुरुआत की थी। बाद में प्रेमनायक ने इसे आगे बढ़ाया, चूंकि जब मुझे इस आंदोलन के बारे में पता चला, तब मैं वाराणसी में था, यह देखकर मुझे लगा कि अब मुझे यहां पर समर्थन के लिए जाना चाहिए। मुझे लगा कि अगर मैं अब नहीं गया, तो मेरा भाई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है, तो उसके साथ मैं अन्याय करूंगा और मेरा सहयोग ऐसी चीजों में होना बेहद जरूरी है, जिससे मेरे भाई का भविष्य खराब न हो।”

सूरज टायलन ने आगे झारखंड को लेकर रैप गाकर सुनाया। उन्होंने कहा, “क्या लगता है, झारखंड में सब ठीक हो रहा है, एजुकेशन सिस्टम चीप हो रहा है और नेता क्रिप हो रहा है। ढंग से एक्जाम देकर घर भी नहीं पहुंचे और देखा कि पेपर लीक हो रहा है।”

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री से बस यही आग्रह है कि सर आप हमारे अपने हो। अगर आप हमारे बारे में नहीं सोचेंगे तो कौन सोचेगा। झारखंड हमारी माटी, आप हमारे अपने हैं। हम युवा आपके भविष्य हैं और आपके हाथों में हमारा भविष्य है। हम आपको वोट देंगे, आप हमको सही भविष्य दें। जो लोग नौकरियां बेच रहे हैं, आप सभी को उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाही करें और छात्रों की मांग को पूरा करें।”

–आईएएनएस

एनएस/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.