रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का क्रेज़ लोगों के बीच हमेशा बहुत ज़्यादा रहता है, पिछले सीजन ‘बिग बॉस 19’ में जिस तरह से गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की और फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं, उसके बाद से ही फैंस अब नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक आने वाले नए सीजन के कंटेस्टेंट्स की कोई ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर कई बड़े टीवी और डिजिटल स्टार्स के नामों की चर्चा जोरों पर है।
निया शर्मा से लेकर जन्नत जुबैर तक: कौन-कौन से सितारे आ सकते हैं नजर?
View this post on Instagram
खबरों की मानें तो इस बार बिग बॉस के मेकर्स टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के नामी चेहरों को अप्रोच कर रहे हैं। जिन सितारों के नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं, उनमें बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा, सोशल मीडिया क्वीन जन्नत जुबैर और यूथ आइकॉन मिस्टर फैजू (फैजल शेख) का नाम शामिल है। इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा, मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल, एक्ट्रेस माही विज, योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी के नाम पर भी अंदाज़ा लगाए जा रहे हैं। हालांकि, फाइनल लिस्ट शो के प्रीमियर के आसपास ही साफ हो पाएगी।
‘बिग बॉस 19’ की खट्टी-मीठी यादें: गौरव खन्ना बने थे विनर

अगर पिछले सीजन यानी ‘बिग बॉस 19’ की बात करें, तो 24 अगस्त 2025 से शुरू हुआ यह सीजन काफी धमाकेदार रहा था और इसका ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ था। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस सीजन में ‘इस बार चलेगी घरवालों की सरकार‘ की थीम रखी गई थी, जहां घर के फैसलों में कंटेस्टेंट्स की आपसी सहमति काफी अहम थी। कड़े मुकाबले के बाद गौरव खन्ना विजेता बने थे, जबकि फरहाना भट्ट दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर, तान्या मित्तल चौथे और अमाल मलिक पांचवें स्थान पर रहे थे।
फैंस का रिएक्शन: जन्नत और फैजू को साथ देखने के लिए बेताब हुए लोग

नए सीजन और कनफर्म्ड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन भी आना शुरू हो गया है। जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू के फैंस इस खबर से बेहद एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा, “जन्नत और फैजू को एक साथ बिग बॉस में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं!” वहीं एक अन्य यूजर ने आकांक्षा चौधरी का सपोर्ट करते हुए लिखा, “अगर आकांक्षा चौधरी आती हैं तो देखने में मजा आ जाएगा।” हालांकि, कुछ फैंस का यह भी मानना है कि जब तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, तब तक सस्पेंस बरकरार रहेगा।
आपको बता दे, बिग बॉस 20′ की सबसे खास बात इसकी थीम है, जो ‘वरदान’ और ‘पुनर्जन्म’ पर बेस्ड है। प्रोमो में सलमान खान ने इस बार का स्लोगन “तथास्तु” (Tathas-Two) बताया है। ‘करण-अर्जुन’ फिल्म से इंस्पायर होकर इस बार कंटेस्टेंट्स को खेल में दो जिंदगियां मिलेंगी। घर को दो हिस्सों- ‘सेफ जोन’ और ‘एलिमिनेटेड जोन’ में बांटा जाएगा। यानी अगर कोई सदस्य पहली बार एलिमिनेट होता है, तो वह सीधा बाहर नहीं जाएगा बल्कि दूसरे घर में जाएगा। वहां टास्क जीतकर या जनता के वोटों से उसे मुख्य घर में लौटने का ‘वरदान‘ मिल सकता है।
टीवी से पहले इसका प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रात 9:00 बजे लाइव देखा जा सकेगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक आने वाले नए सीजन के कंटेस्टेंट्स की कोई ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर कई बड़े टीवी और डिजिटल स्टार्स के नामों की चर्चा जोरों पर है।
Read More: Seher Hone Ko Hai 08 August Spoiler Alert: अस्पताल में उड़ी Seher- Mahid की शादी की..



Download Android App
Download iOS App




