रायसेन जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के 3 लाख 9 हजार 144 नये पात्र परिवारों को अगले माह से एक रुपये प्रति किलो के मान से गेहूँ, चावल, नमक मिलेगा। ये वे परिवार हैं जिन्हें 15 नवम्बर 2017 की स्थिति में पात्र पाया गया है। इन परिवारों में 5717 अनुसूचित जनजाति, 7203 अनुसूचित जाति और 2 लाख 96 हजार 224 बी.पी.एल. परिवार शामिल हैं।
आयुक्त खाद्य विवेक पोरवाल द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि गरीबी रेखा सूची में पात्र परिवार के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम काटने की प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप यह संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि नये जोड़े गये सभी 3 लाख 9 हजार 144 परिवारों के लिए खाद्यान्न आवंटन और पात्रता पर्ची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन परिवारों को अगले माह से राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
जिलावार नये जोड़े गये परिवारों में रायसेन के 9712, श्योपुर के 2669, शिवपुरी के 9303, ग्वालियर के 5846, आगर-मालवा के 3464, अलिराजपुर के 1399, अनूपपुर के 2241, अशोकनगर के 2690, बालाघाट के 5662, बैतूल के 13,939, भिंड के 7970, भोपाल के 25,163, पन्ना के 3054, राजगढ़ के 6964, रतलाम के 5217, रीवा के 4244, सागर के 3139, सतना के 14,621, सीहोर के 2783, सिवनी के 2551, शहडोल के 5311, शाजापुर के 4055, सीधी के 2174, सिंगरोली के 4119, टीकमगढ़ के 3934, उज्जैन के 7275 और उज्जैन जिला के 4961 जुड़े नये परिवारों को राशन मिलेगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



