आज रिजर्व बैंक ने 10 रुपये मूल्य के नए बैंकनोट जारी कर दिए है। ये नोट चॉकलेटी रंग के है और महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में जारी किए गए है। बैंक द्वारा जारी निर्देशों में साफ किया गया है इस नई करेंसी का जल्द संचार शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें की 10 रुपये की नई नोट पर रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे।



1. मूल्यवर्ग अंक 10 के साथ क्रॉस मैचिंग ,
2. देवनागरी भाषा में मूल्यवर्ग नंबर 10,
3. बीच में महात्मा गांधी का चित्र,
4. बारीक अक्षर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘10’,
5. ‘भारत’ और RBI उभरा हुआ है और इसके साथ विंडोड नॉन मैटेलिक सुरक्षा धागा,

7.नोट के दायीं ओर देखेंगे तो अशोक स्तंभ प्रतीक नजर आएगा ,
8. महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (10) वॉटरमार्क,
9. संख्या पैनल जिसमें ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक।

10. नोट के बायीं तरफ मुद्रा छपने का वर्ष,
11. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत अभियान का लोगो,

13. सूर्य मंदिर,कोणार्क का चित्र,
14. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 10
15. बैंक नोट का आकार 63 मिमी x 123 मिमी होगा
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



