ग्वालियर : स्वच्छता भारत में सबसे बड़ा सामाजिक विषय है इसलिए बच्चे ही मिलकर स्वच्छ भारत बना सकते हैं, सभी बच्चों को ही अपने चारों औरसाफ-सफाई की पहल करने और इस अभियान को सफल बनाने के प्रयास करने चाहिए। उक्ताशय के विचार मुख्य ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छता डा एम एल दौलतानी ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयेन्द्रगंज, शिन्देकी छावनी में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 केतहत चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्कूल के बच्चों के समक्ष व्यक्त किए।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयेन्द्रगंज, शिन्दे की छावनी में आयोजित विशेष स्वच्छता जागरुकता अभियान कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकाएं एवं लगभग 400 छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छता डाएम एल दौलतानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र स्वयं तो स्वच्छ रहें ही, साथ ही अपने विद्यालय को भी स्वच्छ रखने में भागीदार बनें। डाॅ दौलतानी ने सभी स्कूलों के बच्चों से कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है तथा हम सबको स्वच्छता के प्रति सतर्क एवं जागरुक रहनाचाहिए। जिससे हम बीमारियों के साथ ही गंदगी से भी छुटकारा पाएंगे।
रैली निकालकर छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयेन्द्रगंज, शिन्दे की छावनी में स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान स्कूल की छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर संजय काॅम्पलेक्स, जयेन्द्रगंज आदि प्रमुख मार्गों पर होते हुए वापिस स्कूल पंहुची। रैली के दौरान सभी छात्राओं ने दुकानदारों व नागरिकों व महिलाओं से स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने की अपील की तथा कचरा रोड पर न डालने का आग्रह किया। इस अवसर पर डाॅ दौलतानी ने सभी छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



