युवा सशक्तिकरण दिवस के रूप में भगत सिंह शहीदी दिवस मनाएगा पंजाब : सिद्धू

Summary :

NULL

पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की पुण्यतिथि 23 मार्च को युवा सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाएगी।  राज्य के संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने यहां यह घोषणा की और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस दिन को राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भगत सिंह के नाम पर एक पुरस्कार शुरू करेगी।

सिद्धू भगत सिंह संग्रहालय को बेहतर बनाने पर जारी कार्य की समीक्षा के लिए इस गांव में आए थे। उन्होंने संग्रहालय का काम पूरा करने के लिए नवांशहर के विधायक अंगद सिंह और नवांशहर नगर पालिका परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दो करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मंत्री ने लाइट संबंधी काम 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि उन्होंने संग्रहालय के आस पास सौंदर्यीकरण के लिए आठ करोड़ रुपये का अनुदान मांगा है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team