देश में विमान क्षेत्र की सस्ती विमानन सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसने लॉकडाउन के दौरान रद्द होने वाले 99.95 प्रतिशत टिकटों के लिए धन वापसी की है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए पिछले साल 25 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके चलते करीब दो महीने तक विमानन सेवाएं बंद रहीं।
दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल सितंबर में सभी विमानन कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे उन यात्रियों को पूरी धनराशि 31 मार्च 2021 तक वापस करें, जिनकी उड़ानें लॉकडाउन अवधि (25 मार्च 2020 से 24 मई 2020) के दौरान रद्द कर दी गई थीं।
इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘‘मई 2020 में परिचालन फिर से शुरू होने के बाद इंडिगो उन ग्राहकों को तेजी से धन वापसी कर रहा है, जिनकी उड़ानें लॉकडाउन के दौरान रद्द कर दी गई थीं। विमानन कंपनी ने पहले ही 1,030 करोड़ रुपये के करीब धनराशि वापस की है, जो कुल बकाया राशि का लगभग 99.95 प्रतिशत है।’’


Download Android App
Download iOS App



