भारत देश के 69वें गणतंत्र दिवस में इस बार 10 देशों के राष्ट्रध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं। ये सभी गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान आसियान समिट में बतौर मेहमान बनकर आए हैं।
इन खास महेमानों के खास तौर तरीके देश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह इन सब के बीच एक खास बात के लिए चर्चा में आए हुए हैं। दरअसल इनके आगमन से न सिर्फ पीएम मोदी बल्कि कई राजनेता हैरान रह गए क्योंकि सम्मेलन और समारोह में हिस्सा लेने के लिए सुल्तान हसनल अपना प्लेन बोइंग 747 खुद उड़ाकर भारत पहुंचे।
ये पहली बार नहीं हुआ है
यह पहला मौका नहीं है जब ब्रुनेई के सुल्तान अपना प्लेन ख़ुद उड़ाकर कहीं गए हों। वह इससे पहले भी ख़ुद अपना प्लेन उड़ाकर भारत आ चुके हैं। भारत में सुल्तान का यह तीसरा दौरा है लेकिन मोदी सरकार के शासन में उनका पहली बार आना हुआ है। सुल्तान पहली बार 2008 में भारत आए थे, इसके बाद वह 2012 में भी खुद अपना जेट उड़ाकर आए थे। सुल्तान अपना जंबो जेट 747-400 उड़ाने के लिए पायलेटों की टीम भी रखते हैं लेकिन वह खुद उड़ाने का ज्यादा शौकीन हैं।
कहा जाता है कि वह अपने विदेश दौरे के दौरान ज्यादातर वक्त प्लेन के कॉकपिट में होते हैं। सुल्तान हसनल बोल्कियाह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से हैं और उनका प्लेन किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। इसमें तमाम तरह की शाही सुख सुविधाएं मौजूद हैं। सुल्तान हसनल 50 साल से ज़्यादा से ब्रुनेई की गद्दी पर काबिज हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर 71 साल के सुल्तान खुद ब्रूनेइ से 5 हजार की दूरी तय कर खुद अपना जंबो जेट उड़ाकर दिल्ली पहुंचे हैं। सुल्तान का स्वागत करने आए मुख्तार अब्बास नकवी और बाकी अधिकारियों ने जब देखा कि सुल्तान खुद जंबो जेट उड़ाकर भारत आए हैं तो हैरान हो गए। सुल्तान एलिजाबेथ द्वतीय के बाद अपने राजशाही में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले शख्स हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



