मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि ‘केसरी’ उनके लिए अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म है, जिनके साथ वह लंबे समय से काम करना चाह रही थीं।
‘केसरी’ में उनके किरदार के बारे में पूछे जाने पर परिणीति ने कहा, ”यह गोपनीय है, लेकिन मैं बहुत उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही है कि मैं केसरी का हिस्सा हूं, क्योंकि यह धर्मा प्रोडक्शंस की बड़ी फिल्मों में से एक है।”
उन्होंने आगे कहा, ”मैं वास्तव में लंबे समय से अक्षय सर के साथ काम करना चाहती थी। मुझे लगता है कि यह सटीक फिल्म है, क्योंकि वह पंजाबी हैं और वह उस विषय को महसूस करते हैं, जिस पर वह आधारित है।
यह एक बड़ी फिल्म है इसलिए मैं केसरी की शूटिंग शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।” परिणीति बुधवार को एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2018 के इतर मीडिया से बात कर रही थीं।
उन्होंने कहा, ”मैंने अपने फैशन और फिटनेस पर बहुत मेहनत की है, इसलिए इसके लिए सम्मानित होना वास्तव में खास चीज है और मुझे आशा है कि हर साल मुझे एक पुरस्कार मिल सकता है।”
परिणीति से जब वेलेंटाइन्स डे की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मैं उस दिन कुछ खास नहीं करूंगी और मैं अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के लिए अर्जुन (कपूर) के साथ फोटो शूट करूंगी।”
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App







