अमरपुर : क्षेत्र के सुलतानपुर पंचायत के वार्ड नं चौदह में गलत ढ़ंग से सचिव एवं सदस्य का चयन होने से ग्रामीणों में खासी आक्रोश देखी जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं पंचायती राज पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर तिथि निर्धारित कर पर्यवेक्षक के समक्ष वार्ड सभा कर सचिव एवं सदस्य का चयन करने की मांग की है।
दिये गये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि वार्ड नं चौदह में वार्ड सदस्या मंजुला देवी के द्वारा बिना बैठक किये ही सचिव एवं सदस्य का चयन कर लिया एवं झुठ बोलकर एवं गलत तरीके से रजिस्टर पर ग्रामीणों का हस्ताक्षर करवा लिया जो बिल्कुल गलत है। दिये गये आवेदन पर ग्रामीण विकास सिंह,
शिवशंकर सिंह, सुबोद सिंह, सुनील सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, राधे तांति समेत 31 लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर सहमति दी है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन पर जाँच किया जा रहा है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



