असम के गोलपाड़ा जिले में जंगली हाथियों के झुंड के हमले में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान की मौत हो गई।
जंगली हाथियों के झुंड ने सेवानिवृत्त जवान पर किया हमला
साइकिलिंग के दौरान हाथियों ने किया हमला
हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल जवान की मौत
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान नरेश्वर राभा के रूप में हुई है। वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, नरेश्वर राभा साइकिल चला रहे थे तभी जंगली हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
हाथी के हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। असम में हाल के दिनों में मानव-हाथी संघर्ष में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हाथी के हमले में मारे गए हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



