शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो निलंबित पुलिस कर्मचारियों पर पांच पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने सहायक उप निरीक्षक राजवीर गुर्जर और आरक्षक राघवेंद, शुक्ला पर कल इनाम घोषित किया। इन दोनों को लगभग एक माह पहले निलंबित किया गया था और तब से वे दोनों फरार हैं।
न्यायालय में भी दोनों उपस्थित नहीं हुए। वर्ष 2011 में इन दोनों पुलिस कर्मचारियों पर करैरा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2006 में ये दोनों पुलिस कर्मचारी सुनारी पुलिस चौकी में पदस्थ थे। हथियारबंद बदमाशों को पकड़ने के दौरान दोनों ने गोलियां चलायी थीं, जिससे खेत में कार्य कर रहा एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। पांच वर्ष बाद 2011 में इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। मामला न्यायालय में भी लंबित है और आरोपी वहां भी नहीं पहुंचे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



