RSS प्रमुख मोहन भागवत सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

Summary :

NULL

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। यह घटना यमुना एक्सप्रेस वे की है। मोहन भागवत का काफिला मथुरा के लिए जा रहा था कि तभी अचानक उनके काफिले की एक कारण टायर पंक्चर हो गया। टायर पंक्चर होने के बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद पीछे से आ रही उनके काफिले की अन्य गाड़ियां आपस में टकरा गई।

इस हादसे में मोहन भागवत को कोई चोट नहीं पहुंची है वे बिलकुल सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मोहन भागवत के लिए दूसरी गाड़ी मंगाई गई जिसमें बैठकर वे मथुरा के लिए रवाना हो गए।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लगातार देश का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में वह बंगाल गए थे, वहीं जल्द ही बिहार का दौरा करेंगे।  मंगलवार को उन्होंने विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा कि, ”हिन्दू और मुसलमान आपसी सहमति से भारत को श्रेष्ठ तो बना सकते हैं, लेकिन भारत को नंबर वन केवल हिंदुत्व ही बना सकता है। क्योंकि, असल में मुसलमान पहले हिन्दू थे पर बाद में वो मुसलमान बन गए।”

Desk Team