करनाल: सीएम सिटी में पिछले तीन महीनों से आंदोल नरत बर्खास्त जेबीटी शिक्षकों को गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना समर्थन देने पहुंचे। हुड्डा के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। शिक्षकों ने कोर्ट के आर्डर और अन्य दस्तावेज पूर्व सीएम को दिखाकर उन्हें नौकरी दिलवाने की गुहार लगाई।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने का आश्वासन दिया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1259 परिवारों के साथ अन्याय किया है। जेबीटी शिक्षकों को बर्खास्त कर उन पर अत्याचार किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षकों के साथ खड़ी है और उन्हें नौकरी दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
– आशुतोष गौतम


Download Android App
Download iOS App



